✕
सदाबहार बॉलीवुड गीतों की महफ़िल में दर्शक झूमे
By EditorialPublished on
जयपुर (कासं ) । अरूणाज गीत गाता चल की ओर से यहाँ जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में सजाई गई सदाबहार बॉलीवुड गीतों की महफ़िल 'गा मेरे मन गा' में दर्शक जम कर झूमे। 32 फनकारों ने हिंदी सिने- संगीत के स्वर्णकाल के युगल और सोलो गीतों की दिलकश गायकी से श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।

x

जयपुर (कासं ) । अरूणाज गीत गाता चल की ओर से यहाँ जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में सजाई गई सदाबहार बॉलीवुड (Bollywood) गीतों की महफ़िल 'गा मेरे मन गा' में दर्शक जम कर झूमे। 32 फनकारों (32 artists) ने हिंदी सिने- संगीत के स्वर्णकाल के युगल और सोलो गीतों की दिलकश गायकी से श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना की भक्तिमय प्रस्तुति के बाद राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया । अरूणाज गीत गाता चल की संस्थापक अरुणा जैन ने मुख्य अतिथि डॉ मधु भट्ट तैलंग और ग्रुप के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता द्विवेदी, श्रीमती रंजू जैन और श्री यतेन्द्र ओसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इसके बाद 1950 से 1980 के दशकों में रचे गए सदाबहार गीतों का सिलसिला शुरू हुआ। हर प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
Next Story
Related News
X

