✕
गंगुकुंड से उभयेश्वर जी तक की 18वीं कावड़ यात्रा आज
By EditorialPublished on
शिव महोत्सव समिति (Shiv Mahotsav Committee) की ओर से सोमवार को को गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड (Gangukund) से उभयेश्वर महादेव (Ubhayeshwar Mahadev) तक 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 17वीं कावड़ यात्रा (Kavar Yatra) की तैयारी पूरी कर ली गई है।
_202308211142434896.jpg)
x
उदयपुर. नगर संवाददाता | शिव महोत्सव समिति (Shiv Mahotsav Committee) की ओर से सोमवार को को गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड (Gangukund) से उभयेश्वर महादेव (Ubhayeshwar Mahadev) तक 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 17वीं कावड़ यात्रा (Kavar Yatra) की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को रामकृपा शर्मा, महेश भावसार, मानसिंह हाडा, सुरेश रावत, नरेश वैष्णव, आनंदी लाल चितौड़ा, रमेश पालीवाल, कमलेन्द्र सिंह पंवार, शंकर गमेती, रामजी, ओम साहू, उदय सिंह हाडा, नवीन संतोष शर्मा, अक्षय व्यास वेदांत औदिच्य, भागीरथ सिंह, सुमित सेठ, निति पुरोहित सहित कार्यकर्ताओं ने पूरे कुंड परिसर में तैयार की गई दस हजार कावड़ में गंगा के जल को भर कर जमाया गया और तो इंतजार कावड़ियों का है। अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Bidla), राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore), कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh), महंत अमरीक गिरी, महंत दयानंद महंत इंद्र दास, महंत विरमदास महाराज द्वारा पांच नदियों से लाये पवित्र जल की पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा को रवाना करेंगे। कावड यात्रा में शामिल होने वाले कावड़िये सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एवं कपड़े के बुट में शामिल होंगे। सुबह 06 बजे से कावड़िये अपने अपने वाहनो में चलकर गंगु पहुंचेगे और अपनी अपनी कावड की सार संभाल करेगे । समिति की ओर से सुबह से ही कावडियों के लिए चाय, नाश्ते की व्यवस्था की गई है। कावड यात्रा के आगे खुली जीप में पीतल के बडे कलश में सात नदियों के पानी भर कर रखा जायेगा, उसके पिछे 4 डीजे सेट चलेगे जो महादेव का गाना करते हुए चलेंगे।
समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा सोमवार को गंगु कुण्ड पर पूजा अर्चना के बाद निकलेगी जो आयड़, अषोक नगर, शक्ति नगर, टाउन हॉल, बापू बाजार, देहली गेट, तीज का चैक, मंडी की नाल, मोचीवाडा, घंटाघर, जगदीष चैक, गडियादेवरा, चांदपोल, ब्रह्मपोल, दुधिया गणेश जी, रामपुरा, गोरेल्ला, धार, मोरवानिया होते हुए उभयेश्वर महादेव पहुंची जहा गंगा जल से महादेव का अभिषेक किया जायेगा । उभयेश्वर सत्संग मंडल के अध्यक्ष देवी सिंह सिसोदिया ने बताया कि समिति की ओर से मंदिर परिसर में संगीतय भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
