✕
ज्वैलर्स शॉप से चोरी करते महिला व पुरुष तीसरी आंख में कैद
By EditorialPublished on
नालासोपारा (Nalasopara) पूर्व आचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक प्रवासी ज्वैलर्स शॉप से आभूषणों की चोरी (Theft From Jewelers Shop) करते महिला व पुरुष सीसीटीवी में कैद हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानालाल जैन की स्टेशन के पास आचोले रोड पर चाँदनी ज्वैलर्स नामक जूलरी शॉप है। 19 अगस्त को शॉप पर उनका बेटा गौरव व नानालाल बडोला निवासी राजियावास जिला राजसमंद बैठे।

x

मुंबई । नालासोपारा (Nalasopara) पूर्व आचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक प्रवासी ज्वैलर्स शॉप से आभूषणों की चोरी (Theft From Jewelers Shop) करते महिला व पुरुष सीसीटीवी में कैद हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानालाल जैन की स्टेशन के पास आचोले रोड पर चाँदनी ज्वैलर्स नामक जूलरी शॉप है। 19 अगस्त को शॉप पर उनका बेटा गौरव व नानालाल बडोला निवासी राजियावास जिला राजसमंद बैठे। तभी एक महिला व पृरुष ( ग्राहक बनकर ) शॉप में आभूषण खरीदने के बहाने आके। ज्वैलर्स ने महिला के सामने पायलों का गुच्छा रखा। इस दौरान शॉप में मौजूद अन्य ग्राहक से पैसे का लेन देन कर रहे थे, इसी बीच चालाकी से महिला अपने पुरुष सहयोगी की मदद से 12 इंच लंबी चांदी की कई पायलों का गुच्छा नजर चुराकर पार कर लिया और उसे अपने कपड़ों में छुपा दिया। यह पूरी घटना शॉप में लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई। चोरी के बाद दोनों ने कुछ नही लिया और निकल गए। जब जैन को संदेह हुआ तब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो फुटेज में दोनों चोरी करते पाए गए। जैन ने चोरी शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
