✕
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कारोबारी से एक लाख की लूट
By EditorialPublished on
डोंबिवली में नवघर में एक कारोबारी को सरेराह रोककर दो बदमाशों ने उनसे करीब एक लाख रुपये कीमत की गोल्ड जूलरी लूट ली। कारोबारी डोंबिवली में अपने एक मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान उसके साथ ठगी की यह वारदात हुई थी।

x

मुंबई । डोंबिवली में नवघर में एक कारोबारी को सरेराह रोककर दो बदमाशों ने उनसे करीब एक लाख रुपये कीमत की गोल्ड जूलरी लूट ली। कारोबारी डोंबिवली में अपने एक मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान उसके साथ ठगी की यह वारदात हुई थी।
गुरुवार को रात साढ़े आठ बजे जयदेवन परमपिल जब अपने दोस्त के अंतिम संस्कार के लिये जा रहे थे, उस वक्त ऑटोरिक्शा स्टैण्ड के पास स्कूटर सवार दो लोगों ने जयदेवन का रास्ता रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी के तौर पर पेश करते हुये जयदेवन की तलाशी ली और उसे आगाह किया कि ड्रग तस्करी के विरूद्ध एक अभियान चल रहा है जिसके चलते राहगीरों की तलाशी ली जा रही है।
दोनों फर्जी पुलिसवालों ने कारोबारी को उसके स्वर्णाभूषण एहतियात के तौर पर निकालकर रूमाल में रखने को कहा। कारोबारी ने स्वर्णाभूषण निकालकर दे दिये और उन्होंने रूमाल में लपेटकर रूमाल कारोबारी को थमा दिया और उसे वहां से निकल जाने को कहा। घर लौटकर जब कारोबारी ने रूमाल खोलकर देखा तो रूमाल के भीतर कुछ नहीं था। जयदेवन ने नवघर पुलिस स्टेशन में इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दावा कर रही है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
