Pratahkal-Jain Vidya Examination Certificate Distribution Completed
मुंबई । जैन विद्या (Jain Vidya) केन्द्र डोंबिवली में जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। शुरुआत संजय खाब्या ने मंगलाचरण से की। स्वागत केंद्र सह व्यवस्थापक वर्षा पगारिया ने किया। डोंबिवली सभाध्यक्ष गणपत हिंगड ने विचार व्यक्त किए। केंद्र व्यवस्थापक शिल्पा कोठारी ने परीक्षा की जानकारी दी। परीक्षा के भाग 6 में रीना कोठारी ने भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 4 वरिष्ठ परीक्षार्थियों का सम्मान किया गया। परीक्षा में कुल 108 विद्यार्थी सफल रहे। कार्यक्रम में युवक परिषद अध्यक्ष ललित मेहता, सभा मंत्री जगदीश परमार, मंत्री राहुल कोठारी, जूली मेहता, किरण कोठारी, डोंबिवली महिला मंडल सहसंयोजिका सीमा कोठारी, प्रिया गुंदेचा की उपस्थिति रही। शिल्पा कोठारी ने संचालन व अनीता वनाकिया ने आभार व्यक्त किया।
Editorial

Editorial

Next Story