Pratahkal-Train firing accused constable in police custody till August 7
मुंबई । जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह को 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। महाराष्ट्र की एक अदालत ने मंगलवार को चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल चेतन सिंह को सात अगस्त तक रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि मुंबई जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल चेतन सिंह ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में आरपीएफ के एक ASI और तीन यात्रियों की मौत हो गई थी। मुंबई जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में हुई फायरिंग की घटना के बाद आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ बोरीवली जीआरपी थाने में FIR दर्ज की गई। जीआरपी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में यह घटना सोमवार सुबह पांच से सवा पांच बजे के बीच पालघर और दहिसर स्टेशन के बीच हुई। आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (30) ने अचानक अपनी सरकारी मिनी एके स्वचालित राइफल से अपने वरिष्ठ एएसआई टीकाराम मीणा पर फायरिंग शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चेतन ने गोलीबारी की शुरुआत थर्ड एसी के बी-5 कोच से की। वहां उसने अपने एएसआई टीकाराम और एक अन्य यात्री पर फायरिंग की। फिर पैंट्री कार में पहुंचा और वहां एक व्यक्ति को मारा। उसके बाद वह एस-6 कोच में पहुंचा और एक और व्यक्ति की हत्या कर दी। चेतन ने कुल 12 राउंड फायरिंग की। गोलियां चलने से सभी कोचों में भगदड़ मच गई थी। हालांकि, दहिसर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचने पर चेतन ने ट्रेन की चेन खींचकर भागने की कोशिश की थी। बता दें कि आरोपी चेतन सिंह मूल रूप से हाथरस का निवासी है, जबकि उसकी गोली से मारे गए टीकाराम राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले थे।
Editorial

Editorial

Next Story