✕
सम्मानित हुए पीएम मोदी, दान की अवार्ड राशि
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak National Award) से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) थे। वो और पीएम मोदी एक साथ मंच पर विराजमान थे। बता दें कि पवार के इस कार्यक्रम में शामिल होने से INDIA ब्लॉक के नेता उनसे नाराज चल रहे हैं।

पुणे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak National Award) से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) थे। वो और पीएम मोदी एक साथ मंच पर विराजमान थे। बता दें कि पवार के इस कार्यक्रम में शामिल होने से INDIA ब्लॉक के नेता उनसे नाराज चल रहे हैं।
मालूम हो कि इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड को 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित करता हूं, जिनके नाम में ही गंगाधर हो, उनके नाम पर मिली धनराशि को मैं गंगा मां को ही समर्पित कर रहा हूं। मैंने पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दान देने का निर्णय लिया है।’ पीएम ने कहा कि ‘भारत की आजादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका को, उनके योगदान को कुछ शब्दों में नहीं समेटा जा सकता है। अंग्रेजों ने धारणा बनाई थी कि भारत की आस्था, संस्कृति, मान्यताएं, ये सब पिछड़ेपन का प्रतीक हैं।’ ‘लेकिन तिलक जी ने इसे गलत साबित किया, उनके विचार ने ही उन्हें आदर्श बनाया और वो लोकमान्य बनें इसलिए तो गांधी जी ने उन्हें ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ कहा था।’

Editorial
Next Story
Related News
X


