Pratahkal-NFRSA-Northeast Frontier Railway Sports Association won 8 medals in Boxing Championship

मालीगांव । नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एनएफआरएसए) (NFRSA) ने हाल ही में 25 से 29 जुलाई तक गुवाहाटी में आयोजित 43वें ऑल असम इंटर डिस्ट्रिक्ट (जूनियर गर्ल्स और जूनियर ब्वॉयज) और एलीट (पुरुष और महिला) बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 8 पदक जीते। यह चैंपियनशिप उलुबाड़ी बॉक्सिंग क्लब, गुवाहाटी (असम) द्वारा आयोजित किया गया था।
एनएफआरएसए अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में पदक प्राप्त किए हैं। एलीट (पुरुष) 51 कि.ग्रा. में गौरव मजूमदार और 60 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रांत ज्योति घटोवार ने स्वर्ण पदक जीते। एलीट (पुरुष) 48 कि.ग्रा. में अरफिन अली और 67 कि.ग्रा. भार वर्ग में विकास लामा ने रजत पदक जीते। एलीट (पुरुष) 63 कि.ग्रा. में अभय छेत्री और 80 कि.ग्रा. भार वर्ग में अभिषेक पांडे ने कांस्य पदक जीते। बी. प्रबीन ने 48 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर ब्वॉयज में रजत पदक और श्रेया चक्रवर्ती ने 52 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर गर्ल्स में कांस्य पदक जीता।
Editorial

Editorial

Next Story