Pratahkal-Indira Gandhi Free Smartphone Yojana-1.40 lakh women will get Mobile Phones in Jodhpur, camps will start from August 25

जोधपुर (कासं) । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की बजट घोषणा 2022-23 में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन मय इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए 'इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना' (Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023) के अन्तर्गत जोधपुर जिले में लगभग 1 लाख 40 हजार स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिले में 25 वितरण शिविर लगाए जाएंगे। इनमें जिला मुख्यालय पर 4 तथा सभी 21 ब्लॉक स्तर पर ये शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले शिविरों की व्यवथाओं एवं तैयारियों की रूपरेखा बनाई जा रही है। शिविर आयोजन के लिए उपयुक्त स्थल के चिह्नीकरण, मानसून को दृष्टिगत रखते हुए सभी सुविधाओं एवं प्रबन्धों को सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों से इन शिविरों के आयोजन को और अधिक बेहतर स्वरूप देने को कहा है।
गाइड लाइन को समझने के निर्देश : जिला कलेक्टर ने इस योजना से संबंधित राज्य सरकार की गाइड लाइन का विस्तार से अध्ययन कर इसे अच्छी तरह समझने, शिविरों के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के प्रबन्ध करने, आरंभिक तैयारियों को मूर्त रूप देने, उपयुक्त विस्तृत एवं सुरक्षित स्थलों का चयन करने, जिले भर के लिए एकरूप मॉडल ले आउट का ध्यान रखने, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स एवं वेंडर्स से संवाद बनाए रखने के लिए निर्देश दिए।
टेलीकॉम वेंडर्स के खाते जाएंगे रुपए : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसके बारे में पहले की जानकारी साझा करते हुए बताया था कि इन शिविरों में एक निश्चित राशि महिला जिस टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल खरीद रही है उसके खाते में जमा करवाई जाएगी। उस निश्चित राशि से कम या ज्यादा का मोबाइल यदि महिला खरीद करती है तो उसकी अंतर राशि व्यक्तिगत रूप से देनी होगी।

Editorial

Editorial

Next Story