✕
ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग
By EditorialPublished on
ल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर देखते ही देखते एक कार आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार भटेवर में ओवरब्रिज चढ़ते समय इंजन में हिटिंग एवं शार्ट सर्किट के कारण चलती कार में अचानक आग (Fire) लग गई। इसके बाद नेशनल हाईवे रोड पर आग का गोला बनी कार को देखकर ग्रामीणों व वाहन चालकों की भीड़ लग गई।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर देखते ही देखते एक कार आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार भटेवर में ओवरब्रिज चढ़ते समय इंजन में हिटिंग एवं शार्ट सर्किट के कारण चलती कार में अचानक आग (Fire) लग गई। इसके बाद नेशनल हाईवे रोड पर आग का गोला बनी कार को देखकर ग्रामीणों व वाहन चालकों की भीड़ लग गई। कार में सवार युवक कानोड़ निवासी वेद प्रकाश पुरोहित समय रहते बाहर निकल गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार सवार युवक वेद प्रकाश उदयपुर के भटेवर नेशनल हाईवे होते हुए कानोड़ जा रहा था। इस दौरान ओवरब्रिज चढ़ते समय अचानक कार बंद पड़ गई। वही कार में धुआ निकलने के कारण युवक कार सेबाहर निकल गया । शार्ट सर्किट एव इंजन में हीटिंग के कारण थोड़ी देर बाद कार आग के गोले में बदल गई। नेशनल हाईवे 48 ओवरब्रिज पर जलती हुई कार को देखकर वाहन चालक अपनी गाड़ियों को दूर खड़ी करके रुक गए। इससे नेशनल हाईवे के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर भटेवर चौकी से पहुंचे कॉस्टेबल कुलदीप गुर्जर व राजवीर यादव ने बिना किसी की परवाह किए जलती कार के पास जाकर लोगो की भीड़ को दूर हटाया। सूचना पर कुछ देर बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम के हरिसिंह चौहान, भगवान लाल, करण एम्बुलेंस कर्मी गोपाल खटीक, नारायण गुर्जर व खेरोदा थाने से एएसआई दौलत सिंह सहित जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर उदयपुर से दमकल भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने जलती कार पर पानी का छिड़काव किया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों ने क्रेन की सहायता से कार को भटेवर चौकी में रखवाकर यातायात सुचारू करवाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
