✕
राजस्थान में गैस आधारित उद्योगों के लाभ और अवसरों पर कॉन्फ्रेंस कल
By EditorialPublished on
राजस्थान में सिरेमिक, ग्लास, खनिज, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, टैक्सटाईल, पेट्रोकेमिकल्स इत्यादि अधिक ईंधन की खपत वाले उद्योगों के लिए विभिन्न प्रकार का कच्चा माल बहुतायत में उपलब्ध है तथा अब राज्य में प्राकृतिक गैस पाईपलाईन्स आने के बाद प्राकृतिक गैस की राज्य में बढ़ती उपलब्धता से राज्य गैस आधारित उद्योगों (Gas based Industries in Rajasthan) की स्थापना के लिए प्रमुखता से उभरा है।

x

जयपुर (कासं) । राजस्थान में सिरेमिक, ग्लास, खनिज, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, टैक्सटाईल, पेट्रोकेमिकल्स इत्यादि अधिक ईंधन की खपत वाले उद्योगों के लिए विभिन्न प्रकार का कच्चा माल बहुतायत में उपलब्ध है तथा अब राज्य में प्राकृतिक गैस पाईपलाईन्स आने के बाद प्राकृतिक गैस की राज्य में बढ़ती उपलब्धता से राज्य गैस आधारित उद्योगों (Gas based Industries in Rajasthan) की स्थापना के लिए प्रमुखता से उभरा है।
इस पृष्ठभूमि में राजस्थान में गैस आधारित उद्योगों की स्थापना के लाभ और अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उदेश्य से रीको और फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से 3 अगस्त को होटल आईटीसी राजपूताना, जयपुर में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, श्रीमती शकुंतला रावत कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि होंगी तथा प्रमोद जैन माया, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री, राजस्थान सरकार इस कॉन्फ्रेंस में विशिष्ट अतिथि होंगे। उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य तथा खान एवं पेट्रोलियम, राजस्थान सरकार, श्रीमती वीनू गुप्ता और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं रीको अध्यक्ष, कुलदीप रांका भी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
