✕
93 रुपए सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
By EditorialPublished on
भारतीय तेल और गैस (Gas) कंपनियों ने आज लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) (LPG) की कीमतों का रिव्यू करते कीमतों में बदलाव किया है।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) । भारतीय तेल और गैस (Gas) कंपनियों ने आज लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) (LPG) की कीमतों का रिव्यू करते कीमतों में बदलाव किया है।
कंपनी ने मंगलवार से कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमतों में कमी की है। जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी है। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर आज जयपुर में 93 रूपए तक घटाए है। तेल गैस कंपनियों से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक कॉमर्शियल उपयोग का गैस सिलेण्डर जो कल तक 1803 रू. में बाजार में मिलता था। वह अब 1710 रू. में उपलब्ध होगा। इससे पहले जून में कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 7 रू. का इजाफा किया था ।
ये लगातार चौथा महीना है, जब कंपनियों ने कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतें में बदलाव किया है। लेकिन तब से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। बाजार में आज भी घरेलू उपयोग का 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर पहले की दर 1106.50 रू. में ही मिल रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
