Pratahkal-You will be shocked to know the price of Tickets for India vs Pakistan Match

India vs Pakistan Match : एशिया कप 2023 का आयोजन इस साल पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (Sri Lanka) में किया जा रहा है। जहां टीम इंडिया (India) के सारे मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप (Asia Cup 2023) का होस्ट पाकिस्तान है । इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच (Tickets for India vs Pakistan Match) होने वाले मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है, वहीं टीम इंडिया का ऐलान होना अभी बाकी है। इसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के टिकट काफी ज्यादा महंगे बिक रहे हैं। जिसके दाम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का हर फैन को इंतजार रहता है। ये दोनों टीमें साल में बेहद कम बार आपस में मुकाबला खेलती हैं। इसी बीच इन दोनों के बीच होने वाले मुकाबले के टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक नॉरमल से स्टैंड के प्रति टिकट 30 डॉलर यानी कि 2500 रुपये में बिके हैं। वहीं वीआईपी स्टैंड में टिकट (Ticket) हासिल करने के लिए लोगों को 10 हजार रुपये खर्च करने पड़े हैं। बात करें वीवीआईपी स्टेंड के बारे में तो प्रति टिकट को हासिल करने के लिए फैंस को 300 डॉलर यानी कि 25000 रुपये तक खर्च करने पड़े हैं। इनमें से वीआईपी और वीवीआईपी स्टैंड के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। वहीं नॉरमल स्टैंड के टिकट कुछ ही बचे हुए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story