✕
ठाणे में बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) में वायरल बुखार (Viral Fever) के कई मामले सामने आ रहे हैं। बुखार के मामले बढ़ने के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। ठाणे (Thane) जिले में अचानक ही वायरल बुखार के केस बढ़ने लगे हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शाहपुर उप-जिला अस्पताल में ओपीडी पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार के मामलों और अन्य बीमारियों में इजाफे के कारण रोजाना करीब 800 मरीजों का इलाज कर रहा है।

x

ठाणे । महाराष्ट्र (Maharashtra) में वायरल बुखार (Viral Fever) के कई मामले सामने आ रहे हैं। बुखार के मामले बढ़ने के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। ठाणे (Thane) जिले में अचानक ही वायरल बुखार के केस बढ़ने लगे हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शाहपुर उप-जिला अस्पताल में ओपीडी पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार के मामलों और अन्य बीमारियों में इजाफे के कारण रोजाना करीब 800 मरीजों का इलाज कर रहा है। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए अस्पताल के चिकित्सा आधिकारी ने कहा कि शाहपुर तालुका में वायरल बुखार और कंजक्टिवाइटिस के मामलों में तेजी देखी गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के ओपीडी में रोजाना 700 से 800 मरीजों का इलाज हो रहा है। इनमें से ज्यादातर मरीज वायरल बुखार का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुखार के अलावा, कंजक्टिवाइटिस के मामले भी बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में शाहपुर में ऐसे 100 मामले सामने आए हैं।
- एहतियाती कदम उठाने की अपील
चिकित्सा अधीक्षक ने स्थानीय निवासियों से डेंगू और मलेरिया सहित बारिश से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि चिकित्सा टीमें स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपाय कर रही हैं।
Next Story
Related News
X

