Sunny Deol's comeback film sets the box office on fire in Jodhpur
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) शहर के सिनेमाघरों में गदर 2 (Gadar 2) मूवी को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। सिनेमाघरों (movie theaters) में मूवी (movie) को लेकर एडवांस बुकिंग चल रही है। टिकट काउंटरों पर भी फिल्म देखने आए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कई फैंस सनी देवल के गेटअप में भी नजर आ रहे हैं। वहीं सिनेमाघर संचालक भी फैंस की इस भीड़ को देखकर उत्साहित है।
मूवी के प्रति दीवानगी का आलम ये है कि लोग टिकट लेने के लिए भी 1 घंटे पहले जा रहे हैं। मूवी देखने आए एक फैंस ने बताया कि सनी उनके फेवरेट एक्टर हैं। इसलिए उनकी मूवी देखने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहा था ।
यहां पर टिकट काउंटर पर काफी भीड़ है । इसलिए टिकट के लिए लोग 1 घंटे पहले से कतारें लगा रहे हैं। एक्टर सनी देओल का एक फैन भी सामने आया। जो गदर-2 के किरदार तारा सिंह के गेटअप में था । वह सनी की स्टाइल में पगड़ी बांधकर आया था । इस फैन महेंद्र सिंह ने मूवी के डायलॉग भी दोहराए। उसने बताया कि वह 15 साल बाद सिनेमाघर में मूवी देखने आया है। फिल्म का क्रेज है इसलिए सनी पाजी के गेटअप में खुद को तैयार किया है। फिल्म देखकर आए एक दर्शक ने सुनील ने बताया कि फिल्म काफी अच्छी है। परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखी जा सकती है। डायलॉग भी काफी अच्छे हैं। न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल के मैनेजर जमील खान ने बताया कि गदर-2 दोनों हॉल में अच्छी चल रही है। रोज 4 शो चलाए जा रहे हैं। इसमें अच्छी भीड़ आ रही है। लोगों में मूवी को लेकर काफी उत्साह है।
Editorial

Editorial

Next Story