Pratahkal-CM Eknath SHinde-Pulses, sugar, semolina, oil in 100 rupees in Maharashtra

कार्यालय संवाददाता मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) सरकार ने अहम फैसला लिया है। राज्य के करोड़ों लोगों को सरकार 100 रुपये में राशन किट देगी (Pulses, sugar, semolina, oil in 100 rupees)। शिंदे कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने अन्य कई फैसलों पर भी अपनी मुहर लगाई है।
  • 100 रुपये में क्या-क्या मिलेगा?
राज्य सरकार 100 रुपये में राशन कार्ड धारकों को किट देने जा रही है। राशन किट में एक किलो सूजी, एक लीटर खाना पकाने का तेल, एक किलो चना दाल और एक किलो चीनी होगी।
  • शिदे कैबिनेट के अन्य फैसले
➧ प्रदेश के 17 जिलों के सभी सभी आदिवासी बाड़े, पाड़े अब मुख्य सड़क से जुड़ेंगे।
➧ आईटीआई में कारीगर प्रशिक्षुओं के लिए ट्यूशन फीस में वृद्धि की गई। अब 500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
➧ मुंबई प्रेस क्लब को फोर्ट में पुनर्विकास की अनुमती।
➧ महाराष्ट्र कैसीनो अधिनियम निरस्त किया गया।
➧ केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार राज्य में पोषण अभियान कार्यक्रम । राज्य की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
➧ सहकारी समितियां एवं सदस्य अध्यादेश 2023 निरस्त ।
➧ माध्यमिक न्यायालयों के सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों की पेंशन में संशोधन
राज्य सरकार ने बीते साल भी 100 रुपये में राशन किट दी थी। प्रदेश के लोगों को गुढी पाडवा और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर राशन कार्ड धारकों को 100 रुपये में राशन किट दी थी।
Editorial

Editorial

Next Story