✕
खेतों के बीच लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तेंदुआ, करंट लगने से मौत
By EditorialPublished on
राजसमंद (Rajsamand) ( प्रातः काल संवाददाता)। बोरज का खेड़ा में खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर एक तेंदुआ चढ़ गया करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खेतों में धमाके की आवाज से ग्रामीणों को पता चला।

x

राजसमंद (Rajsamand) ( प्रातः काल संवाददाता)। बोरज का खेड़ा में खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर (electrical transformer) पर एक तेंदुआ (Panther) चढ़ गया करंट लगने (electric shock) से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खेतों में धमाके की आवाज से ग्रामीणों को पता चला। इसके बाद सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को विद्युत ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा। जिला मुख्यालय के पास बोरज का खेड़ा गांव में 11 केवी सुन्द फीडर की लाइन पर खेतों में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पर गुरूवार शाम पांच बजे एक तेंदुआ चढ़ गया।
तेंदुए के ऊपर चढ़ने और विद्युत तारों को टच हो गया जिससे उसको करंट लग गई और उसकी मौत हो गई। लाइनमैन किशनसिंह राठौड़ ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर पर धमाके की आवाज से आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी एका एक डर गए। बिजली बंद होने पर लाइनमैन किशनसिंह ने लाइन चालू की तो फिर से ट्रीप हो गई। इसके बाद आस-पास पता करने पर ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर एक तेंदुआ चढ़ गया और वहां पर धमाके की आवाज आई। इस पर लाइनमैन किशनसिंह ने मौके पर जाकर देखा तो तेंदुआ विद्युत ट्रांसफार्मर पर चिपका हुआ दिखा। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी। राजसमंद से वन विभाग की टीम बोरज का खेड़ा पहुंची जहां पर विद्युत ट्रांसफार्मर से तेंदुए को नीचे उतारा।
Next Story
Related News
X

