✕
जेडीसी देवेन्द्र कुमार ने अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को दिलवाई सद्भावना की प्रतिज्ञा
By EditorialPublished on
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) विकास प्राधिकरण आयुक्त (Development Authority Commissioner) देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 को प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सद्भावना की प्रतिज्ञा (Pledge) दिलवाई गई।

x

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) विकास प्राधिकरण आयुक्त (Development Authority Commissioner) देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 को प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सद्भावना की प्रतिज्ञा (Pledge) दिलवाई गई। आयुक्त द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता (Emotional Unity) और सद्भावना (Harmony) के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। इस अवसर पर सचिव डॉ. हरीतिमा, उपायुक्तगण, निदेशकगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन दिनांक 20 अगस्त को हर वर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त रविवार को राजपत्रित अवकाश होने के कारण शुक्रवार को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलवाई गई।
Next Story
Related News
X

