✕
राजस्थान में भाजपा निकालेगी 4 परिवर्तन यात्राएं
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) राजस्थान (Rajasthan) में एक साथ चारों दिशाओं से 2 सितंबर को परिवर्तन यात्राएं (Transformational journeys) शुरू करेंगी। यह यात्राएं उत्तर में गोगामेड़ी मंदिर (हनुमानगढ़ Hanumangarh), दक्षिण में बेणेश्वरधाम (डूंगरपुर Dungarpur), पूर्व में त्रिनेत्र गणेश मंदिर (सवाईमाधोपुर Sawai Madhopur) और पश्चिम में रामदेवरा (जैसलमेर Jaisalmer) से निकाली जाएगी।
_202308191100278783.jpg)
x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। भाजपा (BJP) राजस्थान (Rajasthan) में एक साथ चारों दिशाओं से 2 सितंबर को परिवर्तन यात्राएं (Transformational journeys) शुरू करेंगी। यह यात्राएं उत्तर में गोगामेड़ी मंदिर (हनुमानगढ़ Hanumangarh), दक्षिण में बेणेश्वरधाम (डूंगरपुर Dungarpur), पूर्व में त्रिनेत्र गणेश मंदिर (सवाईमाधोपुर Sawai Madhopur) और पश्चिम में रामदेवरा (जैसलमेर Jaisalmer) से निकाली जाएगी। चारों दिशाओं से निकाली जाने वाली चारों यात्राओं का समापन जयपुर (Jaipur) के धानक्या में 25 सितंबर को होगा। यहां होने वाली समापन सभा को प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संबोधित करेंगे।
प्रदेश में परिवर्तन यात्राएं निकालने का फैसला भाजपा ने 10 जुलाई को सवाईमाधोपुर में हुई विजय संकल्प बैठक में लिया था । यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई थी, लेकिन लंबे समय से यात्रा की तारीख तय नहीं हो पा रही थी। गुरूवार को केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में परिवर्तन यात्रा की तारीख तय की गई। बैठक में यात्राओं का रूट मैप और नेताओं का चयन भी लगभग तय कर लिया गया है।
- 25 सितंबर को मोदी जयपुर में करेंगे समापन
परिवर्तन यात्रा प्रदेश में करीब 23 दिन चलेंगी। परिवर्तन यात्राओं का रूट इस तरह से फाइनल किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की 200 विधानसभाएं कवर हो सके। प्रारंभिक स्तर पर रूट प्लान तय कर लिया गया है, लेकिन इसे फाइनल करना अभी बाकी है। इन यात्राओं का समापन एक साथ जयपुर में होगा। 25 सितंबर को यात्राएं जयपुर पहुंचेंगी। यात्राओं के समापन पर जयपुर के धानक्या में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। जयपुर का धानक्या भाजपा के संस्थापकों में शामिल दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyay) की जन्मस्थली है।
- सीपी, राजे, पूनिया और गजेंद्र सिंह को सौंपी जा सकती हैं जिम्मेदारी
चारों यात्राओं के लिए भाजपा को चार चेहरे सामने करने होंगे। यहीं भाजपा के लिए सबसे बड़ी मशक्कत है। जानकार सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से यात्रा की डेट फाइनल होने में इतना समय लगा। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व ने यह चार चेहरे लगभग फाइनल कर लिए हैं। यात्राओं का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया कर सकते हैं। यात्राओं में इन नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय नेता, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी और जिस विधानसभा से यात्रा निकलेगी उस विधानसभा में भाजपा विधायक और विधायक प्रत्याशी यात्रा में मौजूद रहेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
