Varanasi,  UP Congress,  Rahul Gandhi,  Amethi,  Lok Sabha, Smriti Irani, Kerala, Wayanad , UP
वाराणसी (एजेंसी)। यूपी कांग्रेस (UP Congress) के नए अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी से ही लोकसभा (Lok Sabha) का चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले वाराणसी (Varanasi) पहुंचे अजय राय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर भी हमले किए। अजय राय ने प्रियंका गांधी के भी वाराणसी चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि अगर वह आती हैं तो एक- एक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जान लड़ा देगा। अजय राय ने कहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं।
अगला लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। अमेठी
(Amethi)
में स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस कैंडिडेट के सवाल पर अजय राय ने कहा कि बिल्कुल राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछली बार भी अमेठी से ही चुनाव लड़ा था।
उन्हें स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि राहुल गांधी को इस हार की पहले से शायद आशंका थी। इसलिए ही उन्होंने केरल (Kerala) की वायनाड (Wayanad) सीट से भी नामांकन दाखिल किया था। वहां से वह जीते और संसद में पहुंचे थे । अजय राय के दावे के बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी कहा कि यूपी (UP) की जनता और अमेठी के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि अगर अजय राय यह दावा कर रहे हैं तो जरूर राहुल गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से उनकी बातचीत हुई होगी।
Editorial

Editorial

Next Story