✕
दो बुरकाधारी महिलाओं ने जूलर से की 2 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
काशीमीरा पुलिस (Police) नकली गोल्ड (Fake Gold) नेकलेस बेचकर एक जूलर से सवा दो लाख रुपये की ठगी (Cheated a Jeweler) कर फरार दो बुर्काधारी महिलाओं (Veiled Woman) की तलाश कर रही है। जूलर से ठगी की यह वारदात रविवार को हुई थी। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के ठीक सामने ऋषभ गोल्ड नामक जूलरी शोरूम है। भैरूलाल जैन लोढ़ा निवासी बड़ा भाणुजा, जिला राजसमंद ये ऋषभ गोल्ड के मालिक हैं।

x

भायंदर । काशीमीरा पुलिस (Police) नकली गोल्ड (Fake Gold) नेकलेस बेचकर एक जूलर से सवा दो लाख रुपये की ठगी (Cheated a Jeweler) कर फरार दो बुर्काधारी महिलाओं (Veiled Woman) की तलाश कर रही है। जूलर से ठगी की यह वारदात रविवार को हुई थी। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के ठीक सामने ऋषभ गोल्ड नामक जूलरी शोरूम है। भैरूलाल जैन लोढ़ा निवासी बड़ा भाणुजा, जिला राजसमंद ये ऋषभ गोल्ड के मालिक हैं। पिछले रविवार को दो बुरकाधारी महिलायें इस जूलरी शोरूम में ग्राहक के तौर पर दाखिल हुई थी। इनमें से एक महिला ने अपनी बेटी की शादी के खर्च का हवाला देते हुये एक गोल्ड नेकलेस बेचने की पेशकश की थी। यह गोल्ड नेकलेस हॉलमार्क धारक था। महिला ने इस नेकलेस की खरीद का बिल साथ लाना भूल जाने की बात बताते हुये अगले दिन बिल लाकर देने का वादा किया था। नेकलेस की प्राथमिक जांच करते हुये लिहाजा जूलर के भतीजे ने सवा दो लाख रुपये महिलाओं को उस नेकलेस के बदले में दे दिये। हालांकि महिला ने अपना जो पता दिया था, वह पता भी आगे जाके फर्जी निकला। ठीक इसी तरह बाद में जब नेकलेस को बोरीवली में हॉलमार्क टेस्टिंग यूनिट में जांचा गया तो पता चला कि यह फर्जी हॉलमार्क है। काशीमीरा पुलिस ने 14 अगस्त को दोनों महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (ठगी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
