khel
भरतपुर (प्रा.सं.)। राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक (Rajiv Gandhi Urban and Rural Olympics) खेलों के द्वितीय चरण के तहत ब्लॉक सेवर की प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ गुरूवार को लोहागढ़ स्टेडियम (Lohagarh Stadium) में पंचायत समिति सेवर की प्रधान शकुन्तला सोगरवाल के मुख्य आतिथ्य में ओलम्पिक खेलों का ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम पार्षद सतीश सोगरवाल ने की। उपखण्ड अधिकारी भरतपुर सृष्टि जैन ने खेलों के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए बताया कि भरतपुर के समस्त उपखण्डों में ब्लॉक स्तरीय खेलों का शुभारम्भ किया गया है।
पंचायत समिति (Panchayat Samiti) सेवर की प्रधान सोगरवाल ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत राजीव गांधी शहरी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तरीय विजेता टीमों को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की एवं दूरदराज के गाँवों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढावा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
(CM Ashok Gehlot)
ने खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत की है जिससे युवाओं में खेलों के प्रगति रूचि जागृत हो रही है और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढावा भी मिल रहा है। मुख्य अतिथि सोगरवाल (Sogarwal) ने खिलाडियों को खेल (sports) भावना एवं निर्धारित नियमों से खेलने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम पार्षद सतीश सोगरवाल ने कहा युवा जितना खेलेगा उतना ही आगे बढेगा इसी संदेश को लेकर हमें खेल प्रतिभा का परिचय देना होगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा नवीन खेल नीति पर प्रकाश डालते हुये बताया कि राज्य सरकार ने खिलाडियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के आलावा अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजयी होने वाले खिलाडियों को दी जाने वाली पुरूस्कार राशि को भी बढा दिया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम ने अतिथियों एवं खिलाडियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखायें जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर सके।
उपखण्ड अधिकारी सृष्टि जैन ने राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उपखण्ड सेवर के ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 33 टीमों के 2 हजार 43 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये खेल प्रतियोगिता 17 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित की जायेंगी। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी
(Kabaddi)
, क्रिकेट (cricket), फुटबॉल (football), वॉलीवाल, शूटिंग वॉलीवाल (shooting volley), खो-खो (kho-kho) एवं रस्साकस्सी (tug of war) की प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायेंगी।
मीडिया प्रभारी एवं राउमावि जघीना के प्रधानाचार्य टीकेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि राजीव गांधी शहरी/ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत भरतपुर एवं डीग जिले की 400 ग्राम पंचायतों पर आयोजित की गयी 7 खेलों की प्रतियोगिताओं में से विजेता टीमें 12 ब्लॉकों पर भाग लेंगी उन्होंने बताया कि जिले से कबड्डी में कुल 536 टीमें, शूटिंग वॉलीबॉल में 136 टीमें, टेनिस बॉल क्रिकेट में 427 टीमें, खो-खो 254 टीमें, बॉलीबाल में 245 टीमें, फुटबॉल 170 टीमें, रस्साकसी में 276 टीमें भाग लेंगी हैं। उन्होंने बताया कि नदबई ब्लॉक से 155 टीमों के 1793, में नगर ब्लॉक से 259 टीमों के 2808, डीग ब्लॉक से 219 टीमों के 2396, सेवर ब्लॉक से 180 टीमों के 2043, पहाडी ब्लॉक से 133 टीमों के 1478, कामां ब्लॉक से 154 टीमों के 1697, कुम्हेर ब्लॉक से 206 टीमों के 2310, उच्चैन ब्लॉक से 106 टीमों के 1155, बयाना ब्लॉक से 207 टीमों के 2236, रूपवास ब्लॉक से 165 टीमों के 1811, वैर ब्लॉक से 134 टीमों के 1533 एवं भुसावर ब्लॉक से 126 टीमों के 1391 कुल 2044 टीमें एवं 22 हजार 534 खिलाडी द्वितीय चरण में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का संचालन कवि जय सारस्वत ने किया ।
इस अवसर पर सरपंच इकरन नेमसिंह, मुरवारा सरपंच रवि, जाटौली सरपंच दलवीर सिंह, तहसीलदार भरतपुर ताराचंद सैनी, विकास अधिकारी सेवर विजयपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच, एडीईओ श्याम सिंह सागर, सीबीईओ दलवीर सिंह, एसीबीईओ रामवीर सिंह, खेल प्रशिक्षक बेसवॉल अभिषेक पंवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाडी बडी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story