chennai to jaipur train
जयपुर (कास)। रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु चैन्नई - जयपुर - चैन्नई रेलसेवा का हिंगणघाट स्टेशन पर एवं हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा का भटकल स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12967/12968, चैन्नई- जयपुर चैन्नई एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक हिंगणघाट स्टेशन ठहराव करेगी। गाडी संख्या 22475/22476, हिसार- कोयम्बटूर - हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक भटकल स्टेशन पर ठहराव करेगी। उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव प्रयोगिक तौर पर दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story