✕
अब मंडलनाथ से धवा तक बनेगी 37 किलोमीटर लंबी सड़क
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही 4430 करोड़ की 131 सड़कों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। वहीं 387 करोड़ की सड़कों और ब्रिज का लोकार्पण भी किया। सीएम ने कहा कि अब सड़कों के क्षेत्र में अन्य राज्यों की अपेक्षा राजस्थान तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज राजस्थान किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। सड़कों के शिलान्यास होने के साथ सड़कों काम तेजी से चल रहा है।
_202308181523078622.jpg)
x
_202308181523078622.jpg)
जोधपुर ( कासं ) । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही 4430 करोड़ की 131 सड़कों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। वहीं 387 करोड़ की सड़कों और ब्रिज का लोकार्पण भी किया। सीएम ने कहा कि अब सड़कों के क्षेत्र में अन्य राज्यों की अपेक्षा राजस्थान तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज राजस्थान किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। सड़कों के शिलान्यास होने के साथ सड़कों काम तेजी से चल रहा है। जोधपुर जिले में भी कई सड़कों की सौगात सीएम ने दी है। जोधपुर में अब मंडालनाथ से होते हुए धवा जाने के लिए मोकलावास के गांव के अंदर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। गांव के बाहर से ही वाहन चालक अब आ जा सकेंगे। जोधपुर के मंडालनाथ, कालीबेरी से झंवर होते हुए धवा तक 37 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। यहां पर आरओबी भी बनाया जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग पर अब लोगों को रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा चामू मंडलनाथ, से चाबा 21 किलोमीटर और ओसियां से तिंवरी की 20 किमी सड़क बनाई जाएगी।
राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया राजस्थान में9 हजार 650 किलोमीटर सड़कों का काम की शुरुआत हुई है । जिस तरह से बारिश में सड़कों की स्थिति खराब हुई। उसे ठीक करने के लिए काम शुरू किया गया है। मंडलनाथ की सड़क बहुत खराब थी जिसके चलते वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता था । वही अरुण झरना के लिए भी आगे जाने के लिए मोकलवास गांव के अंदर से जाना होता था लेकिन अब नई सड़क बनने से लोग बाईपास होकर निकल सकेंगे। इस समय भी कम लगेगा। शहर में इन सड़कों की सौगात देने के लिए सीएम अशोक गहलोत का जोधपुर की जनता की तरफ से उन्हें धन्यवाद ।
इस दौरान सीएम ने वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान ने सड़कों के क्षेत्र में तीव्र गति से बढ़ने वाले राज्यों के रूप पहचान बनाई है। राजस्थान में सिर्फ घोषणा नहीं हुई बल्कि काम धरातल पर हुए है। राजस्थान में हमने सड़कों पर को लेकर जो प्रायोरिटी से काम किए है। इससे राजस्थान विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
- Chief Minister Ashok Gehlot foundation stone 131 roads Rs 4430 crore Public Works Department inaugurated roads bridges CM Rajasthan states Jodhpur district village Jodhpur Mokalawas Dhawa Mandalnath Drivers 37 kilometer KM constructed Road Kaliberi ROB railway crossing 21 km road Chamu Mandalnath Chaba Chamu Mandalnath to Chaba 20 km road Osian to Tinwari Via Jodhpur Jodhpur News Kaliberi news Chaba news Osian news Mandalnath construction News Virtual medium Road development in Rajasthan launch Jhanwar from Kaliberry CM Rajendra Singh Solanki 9650 kms of roads Rain Effects Road condition Priority Paths of road development bad roads Vehicle Driver Arun Falls bypass saving time.Mandalnath to Dhawa Long Road

Editorial
Next Story
Related News
X
