Pratahkal-Ked Shakti grandmother's Jhula Mahotsav concluded
मुंबई । केडिया सभा मुंबई (Kedia Sabha Mumbai) एवं केड शक्ति ज्योत समिति मिरा भायंदर द्वारा केड शक्ति दादी का द्वितीय झूला महोत्सव (Jhula Mahotsav) आयोजित किया गया, जिसमें लाम्बी माता का सामूहिक मंगल पाठ एवं केड शक्ति दादी का मंगल पाठ ऋषि कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। भजन गायक राकेश बावलिया ने राधा कृष्ण की नृत्य नाटिका से समां बांधा। मंडल की महिलाओं और बच्चों ने भी दादी के भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में श्रृंगार, दिव्य शक्ति ज्योत दर्शन, छप्पन भोग एवं महाप्रसाद का समावेश रहा। केडिया सभा मुंबई के पदाधिकारियों के अलावा विधायक गीता जैन, भाजपा प्रभारी रवि व्यास, मदनलाल कटारिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफल बनाने में केड शक्ति ज्योत समिति मिरा भायंदर के सभी केडिया अग्रबंधू परिवार सक्रिय रहे।
Editorial

Editorial

Next Story