सेलागुडा ग्राम पंचायत में नवीन रोड व पानी की टंकी का लोकार्पण
आमेट ( प्रातः काल संवाददाता)। आमेट तहसील के सेलागुडा ग्राम पंचायत के शिवनाल ग्राम में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत शिवनाल गांव से अंगेरी 2 किलोमीटर 2(KM) तक की बनी कोलतार रोड व शिवनाल गांव के ग्रामीणों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था को देखते हुए जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी का भाजपा सांसद दीया कुमारी एवं कुंभलगढ़ विधानसभा विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के द्वारा लोकार्पण किया गया ।
इस अवसर पर शिवनाल स्थित भगवान महादेव मंदिर पर एक सभा का आयोजन किया गया। विधायक राठौड़ ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार नहीं है फिर भी विभिन्न मद से सेलागुड़ा ग्राम पंचायत में करीब पांच करोड़ के विकास कार्य करवाकर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं ।
सभा स्थल पर रावणा राजपूत समाज के अभयसिंह चौहान, जयसिंह भाटी, अर्जुनसिंह मावा कागुड़ा, सुमेरसिंह कुलाची, किशनसिंह खारा, लालसिंह सिसोदिया, भगवानसिंह, विष्णुसिंह मनोहरसिंह, जगदीशसिंह, संपतसिंह काजीगुड़ा सहित अनेक समाज जनों ने सांसद और विधायक राठौड़ का स्वागत सम्मान किया।
Next Story