Pratahkal-First working committee meeting of Terapanth Mahila Mandal Mumbai organized
मुंबई । तेरापंथ महिला मंडल मुंबई (Terapanth Mahila Mandal Mumbai) की प्रथम कार्यसमिति एवं संयोजिका सहसंयोजिका संगोष्ठी घाटकोपर (Ghatkopar) में रखी गई। पूर्वाध्यक्ष कांता तातेड ने नमस्कार महामंत्र से शुरुआत की। अध्यक्ष विमला कोठारी ने स्वागत करते हुए आगामी कार्यों का एजेंडा रखा, जिसे सदन ने पारित किया। पूर्वाध्यक्ष भाग्यश्री कच्छारा ने कहा कि नवनिर्वाचित टीम को गुरुदेव के चातुर्मास का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रेमलता सिसोदिया ने कहा कि हमें अच्छे कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना चाहिए। संयोजिका और सहसंयोजिका संगोष्ठी में दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यसमिति सदस्य रेखा कोठारी, वंदना चपलोत का सहयोग रहा। संचालन संगीता चपलोत ने किया। सहमंत्री सरिता ढलावत एवं घाटकोपर संयोजिका भावना चपलोत ने आभार ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष अल्का मेहता, सहमंत्री वंदना मुणोत, प्रचार मंत्री इंद्रा चंडालिया, संगठन मंत्री कांता बच्छावत, ई मीडिया प्रभारी अनीता सियाल, कन्या मंडल संयोजिका काजल मादरेचा, सहसंयोजिका नेहा सोलंकी, प्रभारी मधु बाफना, सहप्रभारी पूनम परमार सहित 150 सदस्यों की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story