पर्यावरण संरक्षण हम सबका सामूहिक दायित्व : राजेंद्र भांबू
झुंझुनूं (प्रा.सं.)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भांबू के जन्मदिन पर किसान कॉलोनी झुंझुनूं के सार्वजनिक पार्क में पौधारोपण करके मनाया गया। इस अवसर पर किसान कॉलोनी की युवा टीम ने केक काटकर राजेंद्र भांबू को जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाइयां दी । राजेन्द्र भांबू ने आयोजन कमेटी का आभार प्रकट करते हुए पौधारोपण को वर्तमान की महती आवश्यकता बताते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद प्राणवायु के महत्व से पूरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है। हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षित एवं संरक्षित करें।
Next Story