यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

जोधपुर (सं) । जोधपुर (Jodhpur) के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने ओल्ड कैंपस के बाहर जम कर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनावों (Student Union Election) को बहाल करना चाहिए ।

चुनाव पर रोक लगाकर मुख्यमंत्री छात्र शक्ति की आवाज को दबा रहे है। स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि जिन छात्रों का यह अंतिम वर्ष है और वह चुनाव लड़ना चाहते है ऐसे में चुनाव पर रोक से उन स्टूडेंट्स का यह मौका भी ख़तम हो जाएगा। उन्होंने कॉलेज के मैन गेट के बाहर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्र नेता मोती सिंह ने बताया कि मुझ जैसे छात्रनेता जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे है। हजारों स्टूडेंट रात दिन एक कर स्टूडेंट्स के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे है। यह दुर्भाग्य की बात है कि राजस्थान के तमाम छात्र नेताओं की पूरी तैयारी हो चुकी थी और छात्र संघ चुनाव के पंद्रह दिन ही बाकी बचे थे इस पर राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपनी हार की बौखलाहट के कारण छात्र संघ चुनाव का कैंसिल किया है। उन्होंने बताया कि छात्र राजनीति, राजनीति की पहली सीढी होती है।
जहां से चलकर छात्र नेता आगे का सफर तय करते है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं इस सीढी से गुजरे है लेकिन वह। छात्रसंघ चुनाव को कैंसिल कर दिया ।
उन्होंने बोला कि लिंगदोह कमेटी की पालना नहीं होने का कारण बता कर चुनाव कैंसिल किए लेकिन पिछले चार साल यह कमेटी याद क्यों नहीं आई। पंद्रह दिन पहले ही लिंगदोह कमेटी की पालना की याद आती है। और छात्रनेता इसका पालन नहीं करते तो कमी विश्वविद्यालय प्रशासन की है उनको एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र नेताओं पर धनबल की बात कही लेकिन हमने कहीं धनबल नहीं देखा । उनका कहना है कि स्टूडेंट्स की राजनीति में धनबल लगता है तो विधानसभा के चुनावों में भी यही होता है । उन्होंने कहा कि अब वह मांगे नहीं मानी जाने तक लगातार धरना प्रदर्शन करेंगे।
Next Story