✕
शरद पवार ने भाजपा पर साधा निशाना
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र की राजनीति (Politics of Maharashtra) में इन दिनों सरगर्मी तेज है। राज्य में कई उठा-पटक देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में भतीजे अजित पवार और चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच हुई गुप्त मीटिंग के बाद राजनितिक गलियारों में शोर मचा हुआ है। वहीं,16 अगस्त (बुधवार) को एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार का एक और बयान सामने आया है। छत्रपति संभाजी नगर (Chhatrapati Sambhaji Nagar) में एनसीपी प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले 8-10 दिनों से पूरे महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं

x

मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति (Politics of Maharashtra) में इन दिनों सरगर्मी तेज है। राज्य में कई उठा-पटक देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में भतीजे अजित पवार और चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच हुई गुप्त मीटिंग के बाद राजनितिक गलियारों में शोर मचा हुआ है। वहीं,16 अगस्त (बुधवार) को एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार का एक और बयान सामने आया है। छत्रपति संभाजी नगर (Chhatrapati Sambhaji Nagar) में एनसीपी प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले 8-10 दिनों से पूरे महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, दो दिन पहले सोलापुर के सांगोला इलाके में कम से कम 1000 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर मेरी कार रोकी। पुणे, सतारा और अन्य स्थानों पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मुझसे मिलने आए। मैं कल बीड (Beed) का दौरा करूंगा। एनसीपी प्रमुख शरद पवार आगे भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा, देश की सत्ता भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के हाथ में है। उनकी भूमिका समाज में एकता बनाए रखने की है, लेकिन वे लोगों को बांट रहे हैं। शरद पवार ने आगे कहा, ‘’ऐसे कई उदाहरण हैं कि कैसे भाजपा ने राज्य सरकारों को गिराया- जैसे गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के बाद क्या हुआ, यह सभी ने देखा है।
- मणिपुर की स्थिति चिंताजनक : शरद पवार
एनसीपी प्रमुख ने मणिपुर (Manipur) की स्थिति पर चिंता जताई है। पवार ने कहा कि हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री एक बार पूर्वोत्तर का दौरा करें और वहां के लोगों के बीच विश्वास पैदा करें, लेकिन यह प्रधानमंत्री के लिए महत्वपूर्ण नहीं लग रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
