Kajari Festival ends on Independence Day
मुंबई । महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दुबे ने कहा कि अकादमी भारत के विविधतापूर्ण लोक साहित्य, कला एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। वे केसी कॉलेज सभागार में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी और सामाजिक सांस्कृतिक संस्था "अभियान" द्वारा आयोजित कजरी लोक महोत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व उपमहापौर अरुण देव, कहानीकार डॉ. माधुरी छेड़ा, 'अभियान' के संस्थापक अमरजीत मिश्र और डॉ. दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। कवि सुरेश मिश्र ने कजरी धुन पर सरस्वती वंदना की। अकादमी की उपाध्यक्ष मंजू लोढ़ा ने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अतुल शाह, पूर्व नगरसेवक आकाश राजपुरोहित, कमलाकर दलवी, शैलेश पांडेय, संतोष दीक्षित, राकेश सिंह, ब्रजेश तिवारी आदि भी उपस्थित थे। अकादमी के कार्यकारिणी सदस्यों डॉ. संजय सिंह, गजानन महतपुरकर, मार्कंडेय त्रिपाठी और कमला बड़ोनी का सत्कार किया गया।
Next Story