✕
यूक्रेनी सिंगर ने किया तिरंगे का अपमान
By EditorialPublished on
15 अगस्त को पूरे देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया गया। आम लोगों से लेकर तमाम बड़े सितारों ने इस खास दिन का जश्न मनाया और सोशल मीडिया के जरिए खुशियों का इजहार किया। इसी बीच एक सिंगर पर भारतीय तिरंगे का अपमान (Indian flag insulted) करने का आरोप लगा है। इसको लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ है। जिस सिंगर पर ये आरोप लगा है, वो हैं यूक्रेन (Ukrainian Singer) की उमा शांति (Uma Shanti)। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला पुणे (Pune) का है। 14 अगस्त को मुंडवा (Mundhwa) इलाके के एक रेस्तरां

x

मुंबई । 15 अगस्त को पूरे देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया गया। आम लोगों से लेकर तमाम बड़े सितारों ने इस खास दिन का जश्न मनाया और सोशल मीडिया के जरिए खुशियों का इजहार किया। इसी बीच एक सिंगर पर भारतीय तिरंगे का अपमान (Indian flag insulted) करने का आरोप लगा है। इसको लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ है। जिस सिंगर पर ये आरोप लगा है, वो हैं यूक्रेन (Ukrainian Singer) की उमा शांति (Uma Shanti)। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला पुणे (Pune) का है। 14 अगस्त को मुंडवा (Mundhwa) इलाके के एक रेस्तरां में वो म्यूजिक बैंड के साथ परफॉर्म कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो उनके लिए मुसीबत बन गया। दरअसल, वो अपने दोनों हाथों में तिरंगा लहराते हुए परफॉर्म कर रही थीं। और फिर अचानक उन्होंने तिरंगे को ऑडियंस की तरफ फेंक दिया।
- पुलिस ने दर्ज किया मामला
कथित तौर पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप में उमा शांति और इवेंट ऑर्गनाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें, महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Ppolice) अधिनियम और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है, ताकि दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा सके। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो उसी घटना के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही है। उसके दोनों हाथों में तिरंगा है और वो उसे लहराते हुए परफॉर्म कर रही है। स्टेज के नीचे भारी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। वहीं फिर वो महिला अचानक तिरंगे को ऑडियंस की तरफ फेंक देती है। फिलहाल, पुलिस मामले की चांज में जुटी हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
