✕
हरियाली तीज का उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा
By EditorialPublished on
श्रावण मास (Shravan mass) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज (Green Teej) का उत्सव इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां पहनकर शिव गौरी की पूजा-अर्चना करेंगी।

x
जोधपुर (कास) । श्रावण मास (Shravan mass) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज (Green Teej) का उत्सव इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां पहनकर शिव गौरी की पूजा-अर्चना करेंगी। हरियाली तीज को इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कुछ खास बना देगा। ये नक्षत्र सुबह से लेकर देर रात 1.47 बजे तक रहने वाला है। ज्योतिष डॉ अनीष व्यास ने बताया कि सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में हर त्योहार का अपना एक विशेष महत्व हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है हरियाली तीज है, जो देशभर में मनाई जाती है। हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली तीज सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। महिलाएं इस दिन का पूरे साल इंतजार करती हैं। हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व हैं। यह उत्सव भगवान शिव (Lord Shiva)और माता पार्वती (Mother Parvati) के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ने का पर्व हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
