आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी जोधपुर
जोधपुर (कास)। केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर (Jodhpur) द्वारा केंद्रीय विद्यालय नं 1 एयरफोर्स जोधपुर में आजादी का अमृत महोत्सव, विभाजन विभीषिका एवं केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर दो दिवसीय प्रदर्शनी 14 व 15 अगस्त को आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी मिलने से जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा । क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री आशीष वर्मा ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर दो दिवसीय प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम वर्मा द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
Next Story