Cabinet Minister Vishvendra Singh organized the first Independence Day function of the district and hoisted the flag
डीग (प्रा.सं.) । के. एल. जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग में जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस (The district level Independence Day ) समारोह राज्य के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट का निरीक्षण किया इसके साथ ही मार्च पास्ट की सलामी ली। तत्पश्चात अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीग रणजीत सिंह ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर डीग शरद मेहरा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने वीरांगनाओं को शॉल उड़ा कर सम्मान किया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
(Cultural presentations)
दी गई। तत्पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कुम्हेर के शारीरिक शिक्षक सुरेश सिंह व पंचायत समिति डीग में कार्यरत उमेश प्रजापत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक डीग बृजेश ज्योति उपाध्याय, एडिशनल एसपी डीग गुमाना राम, एसडीएम डीग डॉक्टर रवि कुमार गोयल, पुलिस उपाधीक्षक डीग आशीष कुमार प्रजापत, तहसीलदार डीग पुष्कर सिंह चौधरी, पालिका अध्यक्ष डीग निरंजन लाल टकसालिया, पालिका उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा सहित बडी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।
इसी प्रकार कामां संवाददाता के अनुसार कस्बे में 77वां स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह उपखंड अधिकारी दिनेश चंद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कोट ऊपर कामसेन स्टेडियम में आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली गई।
इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति व धार्मिक गानों की धुनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा वीरांगना कृष्णा देवी व नथिया देवी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल, डीएसपी प्रदीप यादव, तहसीलदार, जितेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश पाठक, थाना अधिकारी देरावर सिंह भाटी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कस्बेवासी मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story