Pratahkal-Amrit Mahotsav year of independence celebrated in Virar
मुंबई । विरार स्थानक में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मनाया (independence celebrated in Virar) गया। साध्वी डॉ. प्रज्ञाश्री ने देशभक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। साध्वी डॉ. स्नेहप्रभा ने कहा कि भारत एक राष्ट्रपुरुष है, जमीन का टुकड़ा नहीं। अनेक गुणों से भरा यह राष्ट्रपुरुष भव्य महिमा से मंडित है। भारत को जीता नहीं, जीया जा सकता है। इस अवसर पर नवयुवक मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। रेखा परमार, दयालाल परमार, अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कच्छारा, मंत्री प्रकाश सोलंकी, गहरीलाल जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जितेंद्र दोशी, खूबीलाल जैन, भगवती आदि की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story