Pratahkal-Aditi Tatkare-Palghar will be established as a progressive district
मुंबई । पालघर (Palghar) जिले में जारी विकास कार्य व परियोजनाओं को देखते हुए आगामी समय में पालघर जिला विकास के साथ एक प्रगतिशील जिला बनेगा। उक्त विचार महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे (Aditi Tatkare) ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला प्रमुख प्रकाश निकम, सांसद राजेंद्र गावित, पालघर विधायक श्रीनिवास वनगा, बोईसर विधायक राजेश पाटिल, पालघर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला काले, जिलाधीश गोविंद बोडके, सीओ भानुदास पलवे, पुलिस अधीक्षक बाला साहेब पाटिल उपस्थित थे। मंत्री ने जिला मुख्यालय पर पहली बार ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कर तिरंगे को सलामी दी।
Editorial

Editorial

Next Story