✕
पिकनिक मनाने शिवालिका डेम पर गया युवक डूबा
By EditorialPublished on
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में शिवालिका डेम पर अपने 4 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक युवक की डेम में डूबने से मौत हो गई। सिविल डिफेंस की टीम ने तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद मृतक के शव को बाहर निकला।

x

प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में शिवालिका डेम (Shivalika dam) पर अपने 4 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक युवक की डेम में डूबने से मौत हो गई। सिविल डिफेंस की टीम ने तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद मृतक के शव को बाहर निकला।
मृतक की दीपावली पर शादी होने वाली थी। पुलिस के अनुसार शिवपाल (23) पुत्र मगला राम वर्मा निवासी दातारामगढ़ सीकर हाल चित्रकूट नगर अपने चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया था । इस युवक को तैरना नहीं आता था और डेम के उपर चल रहा था। काई के कारण इसका पांव फिसल गया और यह डेम में गिर गया और डूबने लगा । यह देखकर दोस्तों ने शोर मचाया तो आस-पास घूमने आए युवा मौके पर पहुंचे पानी में डूबे शिवपाल को ढूंढ़ने के प्रयास किए लेकिन उसका शव नहीं मिला। इस पर तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। जिवस पर माके पर थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत पहुंचे और उदयपुर सिविल डिफेंस टीम को बुलाया । रेस्क्यू टीम इंचार्ज जगदीश सिंह के नेतृत्व में 14 जवानों के साथ टीम मौके पर पहुंची। इस टीम ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। जिसमें भवानी शंकर वाल्मीकि, मनोज, नरेश चौधरी ने काफी प्रयास किया। पुलिस के अनुसार शिवपाल उदयपुर के चित्रकूट नगर में रह रहा था और होम केयर का काम करता था । अवकाश होने के कारण वो अपने 4 दोस्तों के साथ शिवालिक डेम पर आया था। मृत्रक की दीपावली पर शादी होने वाली थी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
