✕
किराये पर लेता था कार हिस्ट्रीशीटर, फिर लोगों को देता था बेच
By EditorialPublished on
कारों (Car) को किराये पर लेने के बाद उनके असली मालिकों की जानकारी के बिना उन्हें बेचने के आरोप में 38 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को मुंबई (Mumbai) से गिरफ्तार किया गया है। मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

ठाणे । कारों (Car) को किराये पर लेने के बाद उनके असली मालिकों की जानकारी के बिना उन्हें बेचने के आरोप में 38 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को मुंबई (Mumbai) से गिरफ्तार किया गया है। मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि पुलिस ने विशाल चालके नाम के आरोपी के पास से 42.50 लाख रुपये मूल्य की अलग-अलग ब्रांड की छह कारें जब्त की। इसके साथ ही पुलिस का दावा है कि ठाणे में मीरा रोड और कासरवेदवली, पालघर में विरार और मुंबई में डिंडोशी में दर्ज मामलों को सुलझा लिया गया है। अधिकारी ने कहा, चालके मालिकों से कारें किराये पर लेता था और उन्हें कम कीमत पर बेचता था। उन्होंने बताया कि ठाणे के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। चालके के खिलाफ मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में कारों के मालिकों को धोखा देने के कम से कम 25-30 मामले दर्ज हैं।
Next Story
Related News
X



