Successful trial run of Vande Bharat from Udaipur to Jaipur

प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर । उदयपुर (Udaipur) से जयपुर (Jaipur) क वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन हुआ। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर ट्रायल ट्रेन रवाना हुई।
इसे लोको पायलट सुशील चन्द्र व्यास, प्रवीण मीणा और रामराज जयपुर तक ले गए। इलेक्ट्रिक देखरेख को लेकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुदेश भूषण कटारा और जूनियर इंजीनियर संदीप जैन ट्रेन में साथ गए। पहले कोच में सुरक्षा बल, अधिकारी और कर्मचारियों का 35 जनों का स्टाफ सवार हुआ । जल्द ही इसका शेड्यूल जारी होने की भी संभावना है।
यह रेलगाड़ी उदयपुर से मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़ होते हुए दोपहर 2 बजे जयपुर के दुर्गापुरा पहुंची। 8 कोच में कुल 530 सीटें हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस रेलगाड़ी की गति फिलहाल करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। सप्ताह में रविवार को छोड़कर छह दिन इसका संचालन होना है।
Editorial

Editorial

Next Story