✕
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम अशोक गहलोत ने किया ध्वजारोहण
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में आज हर्षोल्लास के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण के बाद सीएम गहलोत ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। एसएमएस स्टेडियम में अपने संबोधन में सीएम गहलोत ने अपनी सरकार के कार्यों का बखान किया। और जनता कई और तोहफे दिए । जानिए सीएम अशोक गहलोत की दस अहम बातें।

x

प्रातःकाल संवाददाता जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) में आज हर्षोल्लास के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण के बाद सीएम गहलोत ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। एसएमएस स्टेडियम में अपने संबोधन में सीएम गहलोत ने अपनी सरकार के कार्यों का बखान किया। और जनता कई और तोहफे दिए । जानिए सीएम अशोक गहलोत की दस अहम बातें।
सीएम अशोक गहलोत की अहम बातें…
- जयपुर के रामगढ़ बांध को ईआरसीपी के तहत ईसरदा बांध से पानी लाकर भरने की घोषणा की है। इस पर 1250 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- ईआरसीपी के 53 और बांधों को जोड़ने की घोषणा की है। ईआरसीपी की डीपीआर में 26 बांध शामिल किए गए थे। ईआरसीपी की लागत 1665 करोड़ बढ़ जाएगी।
- 2030 तक राजस्थान को विकसित राज्य बनाने का सपना लेकर विजन 2030 की तैयारी कर रहे हैं। हमने जन कल्याण की एक से एक योजनाएं दी हैं
- महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, इसके लिए हम नियमों में प्रावधान करने जा रहे हैं।
- कोविड में मरने वालों के बच्चों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। हमने सामाजिक सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है।
- चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक का बीमा मिल रहा है । हमने लंपी से गाय मरने पर 40 हजार प्रति गाय तक का मुआवजा दिया है।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उद्योग का दर्जा दिया गया है।
- जनता की सबसे बड़ी ताकत वोट की होती है। इस ताकत के आगे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री भी नतमस्तक हो जाता है। इस वर्ष पहली बार मतदान करने वाले युवा अपने मत का जरूर प्रयोग करें।
- हेल्थ सेक्टर, नरेगा, इंदिरा रसोई जैसी योजनाओं में राजस्थान नंबर वन हैं।
- 15वीं बार झंडारोहण करने वाले अशोक गहलोत प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री ।

Editorial
Next Story
Related News
X
