✕
प्रेमी के साथ विदेश भागी 2 बच्चों की मां, धर्म बदला
By EditorialPublished on
डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र के भेमई गांव में दो बच्चों की मां को समुदाय विशेष के युवक द्वारा विदेश में भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है।
_202308161724112856.jpg)
x
_202308161724112856.jpg)
(प्रातःकाल संवाददाता) डूंगरपुर । डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के चितरी थाना क्षेत्र के भेमई गांव में दो बच्चों की मां को समुदाय विशेष के युवक द्वारा विदेश में भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों व पाटीदार समाज (Patidar society) के लोगों ने डूंगरपुर एसपी ऑफिस पहुंचकर युवक पर विदेश में ले जाकर उसका धर्मपरिवर्तन (conversion) करवाने के आरोप लगाने के साथ महिला को वापस लाने की मांग एसपी से की है। महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी के 14 साल हो गए हैं। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।वह खुद मुंबई में नौकरी करता है। गत 10 जुलाई को उसकी पत्नी ने तबीयत खराब होना बताकर गुजरात के खेड़ ब्रह्म चली गई । वह अक्सर बीमार होने पर आना-जाना करती थी । गत 10 जुलाई को उससे शाम को बात हुई थी। उसने फोन कर यह भी बताया की उसे अस्पताल में भर्ती किया । दूसरे दिन भी उससे कई बार बात हुई, लेकिन उसने भर्ती होना बताया। तीसरे दिन से उनका फोन बंद हो गया। इसके बाद उसने एक बार फोन कर बताया की वह विदेश चली गई है। इसके बाद उसका हुए एक फोटो वायरल हुआ। इसमें वह इरफान हैदर निवासी नवानगर हिम्मतनगर गुजरात के साथ दिखाई दे रही है।
एसपी से पति ने लगाई गुहार
पति ने बताया कि आरोपी इरफान हैदर उसकी पत्नी का ब्रेन वॉश कर भगा ले गया है। उसे कुवैत ले जाकर धर्म परिवर्तन करवा दिया है। आरोपी ने अपना नाम पता प हुए उसकी पत्नी को झांसे में लिया। शादीशुदा होते हुए भी आरोपी उसे भगाकर ले गया है। इधर सर्व समाज व परिजनों ने एसपी डूंगरपुर को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही महिला को वापस बुलाने की मांग की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
