✕
अजित पवार गुट के नेताओं ने मालिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाले गुट का समर्थन करने वाले नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने मंगलवार को पार्टी विधायक नवाब मलिक से मुलाकात की। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मेडिकल कंडीशन के आधार उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। पूर्व राज्य मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) और अजित पवार के बीच संभावित बैठक के बारे में पूछे जाने पर प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) ने कहा कि अजित पवार निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे। हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने यह साफ किया

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाले गुट का समर्थन करने वाले नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने मंगलवार को पार्टी विधायक नवाब मलिक से मुलाकात की। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मेडिकल कंडीशन के आधार उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। पूर्व राज्य मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) और अजित पवार के बीच संभावित बैठक के बारे में पूछे जाने पर प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) ने कहा कि अजित पवार निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे। हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने यह साफ किया कि उन्होंने किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की।
पटेल और तटकरे ने नवाब मलिक से मंगलवार को उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक नवाब को मिठाई भी खिलाई। पत्रकारों से बात करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि नवाब मलिक से यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हमने उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना । उन्होंने लगभग 16 महीने जेल में बिताए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनसे जाकर मिलें क्योंकि हम पिछले 25-30 सालों से एक साथ हैं। हमने उनके स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की है। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि नवाब मलिक को ठीक होने के लिए कुछ समय दिया जाए। उन्हें किडनी से संबंधित कुछ समस्याएं हैं।
उल्लेखनीय है कि नवाब मलिक को सोमवार को एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेडिकल आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवाब मलिक को कथित तौर पर भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था। नवाब मलिक का मई 2022 से किडनी से संबंधित बीमारी को लेकर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story
Related News
X

