Ghatkopar Mahila Mandal celebrated Independence Day
मुंबई । मेवाड़ महिला मंडल (Mewad Mahila Mandal) उपमंडल घाटकोपर (Ghatkopar) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) उल्लास से मनाया। अध्यक्ष ललिता डांगी, मंत्री रक्षा कुकड़ा के नेतृत्व में महिलाओं ने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल की टीना मेहता, विमला सिंघवी, सीमा सिंघवी, कांता वागरेचा, प्रेमा कोठारी, खुशबू छाजेड़, रश्मि मेहता, सुशीला हिंगड़, अंजू कोठारी, मन्जू सिंघवी, लाड़ सिंघवी, स्नेहलता सिंघवी, कुसुम तातेड़, संघ के सुभाष डांगी आदि की उपस्थिति रही। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Next Story