Pratahkal-Fans furious over Sunny Deol behavior with the fan

सनी देओल (Sunny Deol) एक तरफ 'गदर 2' (Gadar 2) को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनका एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें फिल्म रिलीज के बाद एक्टर के बदले तेवर उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं। ढाई किलो के हाथ के लिए फेमस सनी देओल के इस वीडियो को सेलिब्रिटी (Celebrity) फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो सनी देओल बाहर आकर अपने फैन से रूबरू होने पहुंचे। जैसे ही एक्टर बाहर आए, तभी अचानक एक महिला फैन एक्साइटमेंट में एक्टर के करीब जाकर सेल्फी ले रहे शख्स के बीच में आई। सनी देओल को जैसे ही महिला फैन ने छुआ एक्टर तुरंत पीछे हो गए और उन्होंने अपने मुंह पर उंगली रखकर उन्हें शांत रहने का इशारा किया। हालांकि, कुछ फैंस को सनी देओल का ये एटीट्यूड सही लगा, तो वहीं कुछ यूजर्स उन पर सवाल दाग रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे इतनी कोई खास नहीं लगी 'गदर 2' । दूसरे यूजर ने लिखा, "इनका एटीट्यूड तो देखो, किस तरह से वह उनके साथ बर्ताव कर रहे हैं"। अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है सफलता पच नहीं रही है"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "आ गया घमंड | बॉलीवुड (Bollywood) वालों की प्रॉब्लम ही ये है"। एक अन्य यूजर ने सनी देओल पर सवाल दागते हुए लिखा, “सनी देओल तो ऐसे नहीं थे, गरीब के साथ एक फोटो ले लेते, तो आपका क्या जाता" ।

Editorial

Editorial

Next Story