Pratahkal-Exhibition on Amrit Mahotsav of Independence and Partition

प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर । आज़ादी के अमृत महोत्सव व आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर लोगों को संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से प्रदर्शनी (Amrit Mahotsav of Independence and Partition) लगाई गई। यह बात केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार, उदयपुर की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे के सहयोग से उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन (Udaipur City Railway Station) पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन उत्सव एवं विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई दो दिवसीय प्रदर्शनी के उदघाटन समारोह में सांसद अर्जुन लाल मीणा
(MP Arjunlal Meena)
ने कही।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव की समाप्ति को उत्सव के रूप में मनाना एवं देश भक्तों की स्मृति में विभाजन विभीषिका को स्मृति दिवस के रूप में मनाना है। इससे पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा ने प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया व न्यू इंडिया क्लीन इंडिया फोटो सेल्फी बूथ का अपनी सेल्फी लेकर शुभारंभ किया । प्रारम्भ में केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के उद्देश्य विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हए आजादी का अमृत महोत्सव एवं विभाजन विभीषिका से जुडी घटनाओं के बारे में बताया । उन्होंने ने बताया कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के बड़े स्टेशनों जैसे जयपुर अजमेर कोटा उदयपुर, जोधपुर स्टेशनों पर आजादी के अमृत महोत्सव एवं विभाजन विभीषिका से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाईं। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीना, रेलवे के मुख्य कारखाना अधिकारी प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय रेल अधिकारी महेन्द्र देपाल, सहायक सिग्नल एवं संचार इंजीनियर, डालचन्द, सहायक बिधुत इन्जिनियर रजनीश एवं स्टेशन अधीछक सावर मल मीणा अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Editorial

Editorial

Next Story