✕
मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी
By EditorialPublished on
शहर की प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।
_202308161619417036.jpg)
x
_202308161619417036.jpg)
उदयपुर (प्रा.सं.)। शहर की प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पुजारी राम नारायण पुत्र गोपीलाल सुखवाल निवासी पुरोहितों की मादड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि 10 अगस्त को दिन के समय शिव हनुमान जी मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें करीब 10 हजार रूपए अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

