Demonstration of social people at the collectorate, expressed fear of murder
प्रातः काल संवाददाता डूंगरपुर । जिले के सदर थाना क्षेत्र में खेमारू गांव के पास दो बाइक की भिड़त में एक युवक की मौत हो गई थी जिसको लेकर परिजनो व समाजजनों ने हत्या की आशंका जतातें हुए घटना की जांच करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
घटनाक्रम के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। हादसे में घायल निकुल पुत्र गुलाबजी कलाल निवासी हाउसिंग बोर्ड डूंगरपुर की मौत हो गई। घटना को लेकर कलाल समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंची । निकुल कलाल की मौत पर परिजन और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों को पकड़ने के साथ ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
Editorial

Editorial

Next Story