✕
युवक को बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का मामला
By EditorialPublished on
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक के खिलाफ उसे बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मयंक पुत्र हरीश खत्री निवासी सेलीब्रेशन मॉल ने मामला दर्ज करवाया कि उसे 19 मई से अरूण निमावत ने बंदी बना रखा है। अरूण निमावत से उसने 50 हजार रूपए उधार लिए थे। वह यह पैसे दे भी चुका है। इसके बाद अरूण निमावत उसे उसके रेस्टोरेन्ट सेलिब्रेशन मे रखता है,

x

उदयपुर (प्रा.सं.)। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक के खिलाफ उसे बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मयंक पुत्र हरीश खत्री निवासी सेलीब्रेशन मॉल ने मामला दर्ज करवाया कि उसे 19 मई से अरूण निमावत ने बंदी बना रखा है। अरूण निमावत से उसने 50 हजार रूपए उधार लिए थे। वह यह पैसे दे भी चुका है। इसके बाद अरूण निमावत उसे उसके रेस्टोरेन्ट सेलिब्रेशन मे रखता है, जो भी इच्छा होती है वह करवाता है। वह उसे जलील करता है।
जब इच्छा होती है तब इसके पैर दबवाता है। यह उसका रेस्टोरेन्ट संभालता है। उसे शराब पीकर मारता है। वह विरोध करता है तो अरूण उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता हैं। 10 अगस्त रात 12 बजे इसने उस पर चाकू से उसके पैर, हाथ व कंधे पर वार किया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial
Next Story
Related News
X
