✕
अक्षय को मिली भारतीय नागरिकता
By EditorialPublished on
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को इंडियन सिटीजनशिप (Indian Citizenship) यानी भारतीय नागरिकता मिल गई है। यह जानकारी खुद अक्षय कुमार थोड़ी देर पहले ट्वीट के माध्यम से साझा किया है।

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को इंडियन सिटीजनशिप (Indian Citizenship) यानी भारतीय नागरिकता मिल गई है। यह जानकारी खुद अक्षय कुमार थोड़ी देर पहले ट्वीट के माध्यम से साझा किया है।
एक्टर अक्षय कुमार ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट पोस्ट पर लिखा अब दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। इसके पहले अक्षय । कुमार के पास कनाडा की सिटीजनशिप थी। अक्षय को मिली इंडियन सिटीजनशिप लेने की कोशिश कर रहे थे। इंडियन सिटीजनशिप न मिलने की वजह से उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर अक्षय को लोग कनाडा कुमार का टैग देते थे। एक्टर को ट्रोल करते हुए लोग उनकी फिल्मों पर निशाना साधते थे और कहते थे कि आप इंडिया में काम करते हैं। यहां आपकी कमाई होती है, लेकिन आपके पास भारत की नागरिकता नहीं है। आप दूसरे देश की नागरिकता रखते हैं।
फिलहाल बॉलीवुड के खिलाड़ी को फिर से भारत की नागरिकता मिल गई । इसे पाकर अब वह काफी खुश हैं। फैंस भी एक्टर को बधाई दे रहे हैं । अक्षय कुमार ने कई मीडिया इंटरव्यूज में कनाडा की सिटीजनशिप को लेकर हुई ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था। उन्होंने भारत के ही एक नेशनल न्यूज चैनल पुराने एक इंटरव्यू कहा कि भारत मेरे लिए सबकुछ है । मैंने जो भी कमाया है, यहां रहकर कमाया है और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे लौटाने का मौका मिला है। मुझे खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करते हैं।
अक्षय कुमार ने क्यों ली थी कनाडा की सिटीजनशिप
एक्टर ने अपने उस इंटरव्यू में बताया कि 1990-2000 के दशक में उनकी फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हो रही थीं। एक्टर की लगातार 15 मूवीज पिटी थीं। खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से काम के सिलसिले में मैं कनाडा चला गया। वहां मेरा दोस्त रहता है। उसने कहा कि तुझे कनाडा का सिटीजनशिप ले लेना चाहिए।
कनाडा सरकार ने मुझे वहां का सिटीजनशिप दे दिया । खुश किस्मती रही कि मेरी बची की दो फिल्में हिट हो गईं। भारत में फिर से काम मिलने लगा । दोस्त ने कहा तुझे वापस जाना चाहिए। मैं वापस भारत आ गया और काम करने लगा। मैंने कभी सोचा नहीं कि पासपोर्ट बदवा लेनी चाहिए। हालांकि अब मैंने अप्लाई कर दिया है। उम्मीद है कि मेरा पासपोर्ट बदलक जल्दी आ जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
